रांची, जुलाई 11 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो असम विधानसभा की सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति झारखंड राज्य के स्थल अध्ययन दौरे पर है। समिति ने शुक्रवार को 11 बजे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंटवार्ता की। अध्यक्ष ने असम विधानसभा की समिति के सभापति रमेंद्र नारायण कलीटा और सदस्य सिबामोनी बोरा सहित असम विधानसभा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। शिष्टाचार भेंटवार्ता के बाद असम विधानसभा की सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति ने झारखंड विधानसभा के सरकारी उपक्रमों की समिति के साथ समिति कक्ष में बैठक की। इस बैठक में दोनों राज्यों के सरकारी उपक्रमों के संबंध में विभिन्न सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। यह बैठक झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति के माननीय सभापति निरल पुरती की अध्यक्षता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.