रांची, फरवरी 11 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर की दो प्रतिभावान महिला तीरंदाजों ने पैरामिलिट्री फोर्स (असम राइफल्स) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 11 महीने का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने और असम राइफल्स में अपना योगदान देकर लौटने पर आर्चरी सेंटर के संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मानित होनेवाली तीरंदाजों में सोनाहातू के टांगटांग की अग्नि कुमारी और जोन्हा के कोनारडीह निवासी सावित्री कुमारी शामिल हैं। मुरी पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। सिल्ली स्टेडियम परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इन दोनों तीरंदाजों ने यह साबित कर दिया है कि सच्ची निष्ठा, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को भेदा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.