हल्द्वानी, दिसम्बर 11 -- हल्द्वानी। असम राइफल्स के सहायक कमांडेंट सुदीप लामा ने गुरुवार को हल्द्वानी के कठघरिया पहुंचकर रिटायर्ड तेज सिंह मेहता को सम्मानित किया। तेज सिंह असम राइफल्स से सेवानिवृत्त हैं। सम्मान देने के बाद उन्हें आर्थिक मदद भी दी गई है। सहायक कमांडेंट सुदीप लामा ने बताया असम रायफल के जवान अपनी वीरता के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल एक जवान ने उनके बारे में सुदीप को जानकारी दी थी। बताया कि डीजी लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा के निर्देश पर कंपनी के ऐसे जवानों का समय-समय पर हाल जाना जाता है, जिन्होंने अपनी वीरता और पराक्रम से देश का मान बढ़ाया हो। उन्हीं में से एक तेज सिंह भी रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...