नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। असम सरकार के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कुछ हिस्सो में 5.8 की तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के जान-माल की नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक यह भूकंप शाम करीब 4 बजकर 41 मिनट पर आया। इसका केंद्र उदलगुरी जिले में सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद असमवासियों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही असम के सोनितपुर में 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया था। असम का इलाका भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यह पूर्वी हिमालय पर्वतमाला में यूरेशियन और सुंडा प्लेटों के टकराव की स्थिति पर स्थित है। अपडेट की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.