लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- सम्पूर्णानगर, संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धनगर कालोंनी गांव निवासी विश्वनाथ के बड़े बेटे मनीष कुमार भारती भारतीय सेना में असम में तैनात थे, ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। सूचना गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। मनीष का शरीर रविवार देर रात पैतृक गांव सिद्धनगर पहुचेंगा, सोमवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार शारदानदी धनाराघाट पर होगा। दिवंगत जवान की एक छह वर्षीय पुत्री है। सूचना के बाद पत्नी, बेटी, मां, पिता,भाई परिजनों का हाल बेहाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...