रांची, जनवरी 13 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम राज्य में आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के अध्ययन के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार गठित की गई है। झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, समिति में विजय हांसदा (सांसद), चमरा लिंडा (मंत्री, झारखंड सरकार), भूषण तिर्की (विधायक, गुमला) और मो. ताजुद्दीन 'राजा' (विधायक, राजमहल) को शामिल किया गया है। समिति को निर्देश दिया गया है कि वह अगले 10 दिनों के भीतर असम राज्य का दौरा कर वहां के आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति का भौतिक अध्ययन एवं निरीक्षण करेगी। दौरे के उपरांत समिति अपना लिखित...