नई दिल्ली, अगस्त 21 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की है कि अब राज्य में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को फर्स्ट टाइम आधार कार्ड नहीं दिया जाएगा। घुसपैठियों के मुद्दे पर लगातार हमलवार रहे CM हिमंत का यह ऐलान इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। गुरुवार को उन्होंने कैबिनेट की एक अहम मीटिंग के बाद इसकी घोषणा की है। सरमा ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा है कि अगर 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों ने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है, तो उन्हें आवेदन करने के लिए केवल एक महीने का समय दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को छूट मिलेगी और अगले एक साल तक आधार कार्ड मिलते रहेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत ने आगे कहा कि कुछ दुर्लभ मामलों में, एप्लीकेशन विंडो बंद होने के बाद भी जिला आयुक्त को आधार कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.