बेगुसराय, दिसम्बर 25 -- मंसूरचक, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मंसूरचक वार्ड संख्या 14 में 22 दिसंबर की शाम करीब सात बजे असम पुलिस के जवान 57 वर्षीय जंगली मल्लिक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में दूसरी पत्नी रीता मल्लिक ने मंसूरचक थाने में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में पहली पत्नी सुमित्रा देवी, पुत्र विशाल कुमार, संजय कुमार, पुत्री चांदनी कुमारी एवं सीमावर्ती समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के रमगामा गांव निवासी गोपाल सिंह के पुत्र रौशन उर्फ राकेश सिंह सहित पांच अज्ञात पर अपने पति की पीट-पीटकर कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि मेरे पति जंगली माल्लिक कुछ आवश्यक काम से असम से गांव आये हुए थे। 22 दिसंबर को सिमरतल्ला चौक से कुछ सामान खरीद कर घर आ रहे थे। शाम करीब सात बजे घर के निकट गेहूं के खेत के पास...