पीलीभीत, दिसम्बर 2 -- पूरनपुर। असम हाईवे के सिरसा चौराहे पर निजी वाहनों से अवैध उगाही का मामला एक बार फिर सामने आया है। एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने और चौराहे के दूसरी ओर वाहनों से की जा रही अवैध उगाही की पोल खोल रहा है। इससे पहले भी चालकों से अवैध रूप से की जा रही वसूली की शिकायत पुलिस से की जा चुकी है। असम हाईवे के सिरसा चौराहे पर पीलीभीत और खुटार जाने के लिए मैजिक, निजी बस, टेंपो आदि वाहन संचालित हो रहे हैं। इन वाहनों से कुछ लोग अवैध रूप से वसूली करते हैं। छह महीने पहले वाहन चालकों और दुकानदारों ने एक व्यक्ति पर जबरन अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद उगाही का मामला ठंडा पड़ गया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर उगाही करने वाले लोगों के हौसले ब...