चंदौली, जनवरी 6 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज खेल मैदान में सोमवार को अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह एवं विशिष्ट अतिथि धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के खेल स्पर्धा का आयोजन अत्यंत ही सराहनीय है। यहां असम जैसे दूरस्थ प्रदेश के टीम की भागीदारी खेल भावना को और मजबूत करेगी। उद्घाटन मैच मिर्चा गाजीपुर और असम के बीच 45-45 मिनट के दो हाफ में खेला गया। टॉस जीतकर मिर्चा गाजीपुर की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। मैच के 10वें मिनट में एहतेशाम ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद सचिन यादव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.