बिजनौर, फरवरी 6 -- बिजनौर। शहर कांग्रेस कमेटी, बिजनौर के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता हमायूं बेग ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शहर कोतवाली में दी तहरीर में हमायूं बेग ने बताया इस तरह के बयान से समाज में आपसी भाईचारा कमजोर होता है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। हमायूं बेग ने प्रशासन से अपील की कि जिले में शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल बनाए रखने के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाए जाएं। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमवती देवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज चौधरी, पूर्व आईएएस आरके सिंह, विक्रम सिंह एड., नजाकत अल्वी, गुलशन कुमार, समद आज़ाद, मौ. ह...