बिजनौर, फरवरी 7 -- शहर कांग्रेस कमेटी, बिजनौर के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता हुमायूं बेग ने शुक्रवार को शहर कोतवाली पहुंचे। जहां प्रदर्शन करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर रोष जताया और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। हुमायूं बेग ने बताया कि 31 जनवरी को असम के मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक मंच से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान दिया गया था, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के बयान से समाज में आपसी भाईचारा कमजोर होता है और तनाव की स्थिति बन सकती है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। मौके पर पूर्व मंत्री ओमवती देवी, वरिष्ठ कांग्रेस ...