लखनऊ, अक्टूबर 8 -- लखनऊ, संवाददाता। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने बुधवार को अपनी पत्नी के साथ डालीगंज स्थित प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। मंदिर की श्रीमहंत देव्या गिरि जी महाराज ने मंदिर के गर्भग्रह में षोडशोपचार पूर्वक विधि विधान से पूजन अभिषेक करवाया। राज्यपाल ने करीब 11 लीटर दूध से अधिषेक किया और आरती की। इसके बाद उन्होंने मंदिर में स्थापित अन्य देवी देवताओं और महंतों ने दर्शन किया। इस दौरान महंत ने उन्हें मंदिर के बारे में जानकारी भी दी। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद करीब एक घंटे तक मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। महंत देव्या गिरि जी महाराज ने उनको भोलेनाथ का चित्र उनकी पत्नी को पार्वती जी की सौभाग्य सामग्री भेंट की। इस अवसर पर साध्वी गौरजा गिरी, मंदिर की मुख्य सेवादार उपमा पांडेय सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.