कटिहार, फरवरी 25 -- कटिहार, एक संवाददाता यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने असम के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 19 ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की घोषणा की है। इससे बिहार के विभिन्न जिले के वैसे लोग जो असम में काम करते हैं और रोजगार के लिए असम के विभिन्न जगहों पर आवागमन करते हैं, इनको लाभ मिलेगा। ये ठहराव 20 से 28 फरवरी 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू किए जा रहे हैं। एनएफआर के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा के अनुसार, 20 फरवरी से ट्रेन संख्या 15615/15616 गुवाहाटी -सिलचर एक्सप्रेस को शालचापरा में ठहराव दिया गया। 21 फरवरी से 15669/15670गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस कामपुर तथा 15611/15612 रंगिया-सिलचर एक्सप्रेस को जागीरोड में रुकने की सुविधा दी गई। 22 फरवरी से 15603/15604 गुवाहाटी-...