संभल, फरवरी 19 -- असमोली में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो क्लीनिक सील कर दिए। यह कार्रवाई जिलाधिकारी और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक के निर्देश पर की गई। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव बेला में संचालित डॉ. शौकीन के क्लीनिक पर छापा मारा। जांच के दौरान जब आवश्यक पंजीकरण व अन्य अभिलेख मांगे गए तो संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिये। जिस पर क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने गांव सफातनगर में संचालित डॉ. अफसर के क्लीनिक की भी जांच की। यहां भी जरूरी कागजात उपलब्ध न होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार दोनों क्लीनिकों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया ह...