संभल, दिसम्बर 27 -- विधायक खेल प्रतियोगिताओ के तहत असमोली विधानसभा क्षेत्र की प्रतियोगिता 29 व 30 दिसंबर को किसान उपकारक इंटर कॉलेज असमोली में की जाएगी। प्रतियोगिता सब-जूनयिर, जूनियर एवं सीनियर आयुवर्ग में बालक-बालिका श्रेणी में होगी। जिसमें एथलेटिक्स, कबड्‌डी, कुश्ती, बालीबाल, फुटबाल, भारोत्तोलन, जूड़ो और बैडमिंटन शामिल हैं। जिसमें एथलेटिक्स, कुश्ती, जूड़ो, बैडमिंटन एवं भारोत्तोलन (बालक एवं बालिका) विधाओ का आयोजन 29 दिसंबर तथा बॉलीबाल, फुटबाल एवं कबड्डी (बालक एवं बालिका) विधाओ का आयोजन 30 दिसंबर को किया जाएगा। सभी प्रतिभागी आधार कार्ड की फोटो कापी लेकर सुबह 9 बजे पहंचें। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवा साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और प्रतिभागी का विधानसभा असमोली का निवासी होना जरुरी है। अधिक जानकारी के लिए 9411821346 पर सम्...