रांची, जनवरी 4 -- रांची। मूलनिवासी संघ रांची जिला इकाई की ओर से रविवार को लोवाडीह स्थित पूर्व पार्षद कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। क्रांतिज्योति सावित्री बाई फुले, फातिमा शेख, राजमाता जिजाऊ बाई और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देश से असमानता को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया गया। संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण महतो, कुलभूषण डुंगडुंग सहित गणमान्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...