बोकारो, फरवरी 5 -- कसमार थाना क्षेत्र के सिंहपुर पंचायत अंतर्गत करमा के खिजरा गांव में असामाजिक तत्वों ने तीन किसानों की लगभग आधे एकड़ में लगी गेहूं की फसल को जहरीली दवा छिड़क कर जला दिया। घटना की जानकारी तब हुई, जब मंगलवार की सुबह किसान खिजरा निवासी मनोहर महतो अपने खेत देखने पहुंचे। खेत की हालत देख सभी के होश उड़ गये। पीड़ित किसानों में मनोहर महतो के अलावा सुनील महतो, प्रहलाद महतो एवं रघुनाथ महतो शामिल हैं। किसानों ने बताया कि गेहूं की बुआई और देखभाल में करीब 20 हजार रुपये से अधिक की लागत आयी थी, जो पूरी तरह बर्बाद हो गयी। फसल जल जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान मनोहर महतो ने कसमार थाना को इस संदर्भ में लिखित शिकायत करते हुए बताया है कि फसल को बरबाद करने में इसी पंचायत के करमा पुरनाडीह के कुछ असमाजिक व्यक्तियों द्वारा मंगल...