फरीदाबाद, जनवरी 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रही सोना-चांदी की कीमतों ने सराफा बाजार में असमंजस का माहौल बना दिया है। निवेश के लिहाज से लोग भले ही सोना-चांदी खरीदने में जुटे हों, लेकिन आम उपभोक्ता बाजार से लगभग गायब हो गए हैं। बढ़ती कीमतों के चलते छोटे खरीदार आभूषणों की खरीद टाल रहे हैं, जबकि व्यापारी भी माल देने में सतर्कता बरत रहे हैं। स्मार्ट सिटी में एनआईटी एक नंबर मार्केट, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ बड़े सराफा बाजारों में गिने जाते हैं। यहां रोजाना करोड़ों रुपये का सोने-चांदी का कारोबार होता है। सराफा कारोबारी विनय अग्रवाल के अनुसार बीते कुछ महीनों में सोने और चांदी के दाम लगातार नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं। इससे जहां निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है, वहीं शादी-ब्याह और घरेलू जरूरतों के लिए खरीदारी करने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.