रांची, जनवरी 23 -- रांची, संवाददाता। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शुक्रवार को रांची प्रवास के दौरान युवाओं को सफलता का मूल मंत्र देते हुए 'विकसित भारत एट-2047' के निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। टेंडर हार्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद किया और उनके भविष्य की चुनौतियों पर मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए नौसेना प्रमुख ने सफलता के लिए 'एबीसीडी' का सूत्र साझा किया। उन्होंने विस्तार से बताया कि 'ए' से एटीट्यूड (स्वाभिमान), 'बी' से बिलीव इन योरसेल्फ (आत्मविश्वास), 'सी' से कमिटमेंट (प्रतिबद्धता) और 'डी' से डिसिप्लिन (अनुशासन) ही वह मार्ग है जो किसी भी व्यक्ति को शिखर तक ले जाता है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि युवाओं को हमेशा एक 'प्लान-बी' तैयार रखना चाहिए। यदि आप पू...