गया, फरवरी 13 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग में गुरुवार को 'असफलता से हौसला-संघर्ष से उज्ज्वल रास्ता' विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। छात्राओं में आत्मविश्वास का संचार करने व जीवन की चुनौतियों को अवसर में बदलने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. शंभू उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि असफलता कोई अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत का संकेत है। उन्होंने "हु एम आई" विषय पर आत्म विश्लेषण के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्राओं को अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानने और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया। संवादात्मक सत्र में उन्होंने कई व्यवहारिक अभ्यास भी करवाए। जिससे छात्राओं को आत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.