संभल, अक्टूबर 3 -- थाना हजरतनगर गढ़ी के रामलीला मैदान में गुरुवार को दशहरा मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मेले में चाट-पकौड़ी, मिठाई, खिलौनों की दुकानें, नाव वाले झूले और ऊंचे हिंडोलों का आनंद लिया। महिलाओं के लिए विशेष मीना बाजार भी आकर्षण का केंद्र रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी और पुलिस के जवानों ने पूरी व्यवस्था संभाली। मंचन में श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध का दृश्य दर्शाया गया। विभीषण के संकेत पर प्रभु श्रीराम ने एक साथ 31 बाण चलाकर रावण का वध किया। इसके बाद रावण का पुतला धधक उठा और पूरा मैदान "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर भीष्म शर्मा, देवेंद्र फौजी, रजत चौधरी, विपिन शर्मा, अशोक कुमार, सोनू चौधरी, जगबीर सिंह, भूरे चौधरी, नंदकिशोर शर्मा, विजयपाल सिंह, जितेंद्र शर्मा...