बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- असत्य पर सत्य की जीत का पावन पर्व दशहरा जनपदभर में परंपरागत ढंग से गुरुवार को मनाया गया। नगर के नुमाइश मैदान में रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर दिया। रावण वध के साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मैदान पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए गए। हजारों की संख्या में लोग दशहरा पर्व मनाने पहुंचे। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। नगर के नुमाइश मैदान में श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में चल रही रामलीला में गुरुवार की शाम भगवान श्रीराम और रावण का युद्ध हुआ। काफी देर तक रोमांचकारी युद्ध हुआ। अंत में भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में जब अग्निबाण मारा तो रावण धराशायी होकर जमीन पर गिर पड़ा। रावण वध होने पर भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठे। रावण के मरने की खुशी में लोग...