मैनपुरी, फरवरी 23 -- डीएम अंजनी कुमार सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत के डिफॉल्ट होने या असंतुष्ट फीडबैक की स्थिति न आने दी जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने के बाद ही निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड की जाए, अन्यथा शासन स्तर पर रैंकिंग प्रभावित होती है। 24 जनवरी से 23 फरवरी के बीच 400 फीडबैक में से 165 असंतुष्ट मिले, जबकि 94 शिकायतें स्पेशल क्लोज की गईं। हेल्पलाइन के 819 मामलों में 109 असंतुष्ट फीडबैक और 59 स्पेशल क्लोज दर्ज हुए। अधिशासी अभियंता विद्युत, एआरटीओ, सीएमओ, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समेत कई विभागों में असंतुष्ट फीडबैक प्रतिशत चिंताजनक पाया गया। कुछ अधिकारियों के मामलों में शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक मिला, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते ह...