धनबाद, जनवरी 8 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर हनुमान गढ़ी के समीप बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कूटी को बचाने की चक्कर में सवारी से भरा ऑटो संख्या जेएच 10 सीटी 3882 सड़क पर पलट गया। ऑटो पलटते ही चीख पुकार मच गई। आस-पास के स्थानीय लोग पहुंचे और ऑटो को उठाया। सवारी को निकाल कर एक दुकान में बैठाया। छह सवार को हल्की चोटें आई है। वहीं चालक धनसार निवासी बहादुर साव (55) को गंभीर चोट लगी है। स्थानीय लोग घायल चालक को झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही झरिया पुलिस पहुंची और ऑटो को कब्जे में लेकर झरिया थाना ले आई। ऑटो के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो सवारी लेकर भागा से झरिया की ओर जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार स्कूटी ...