मोतिहारी, मार्च 28 -- चकिया। चकिया चोरमा पथ पर चैता जाने वाली सड़क पर स्थित झांसी पकड़ी गांव के समीप 26 मार्च की देर रात बाइक सवार असंतुलित होकर केला के पेड़ में जोरदार टक्कर मार ी। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान चंदन कुमार 27 के रुप में की गयी है। मृत युवक मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरजी गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम वीरेंद्र साहनी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार में जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक का संतुलन खो गया, जिसके कारण मोटरसाइकिल सड़क किनारे स्थित केले के पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुरुवार की अहले सुबह स्थानीय लोगों ने हादसा की जानकारी चकिया पुलिस को दी। चकिया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हुई। सेलफोन ऑन होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.