हाथरस, फरवरी 20 -- असंतुलित होकर बाइक फीसली युवक घायल -(A) असंतुलित होकर बाइक फीसली युवक घायल सासनी। शुक्रवार को उन्नीस वर्षीय युवक अपनी बहिन को पेपर दिलवाने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। जिसे राहगीरों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहाँ चिकत्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव रूहल निवासी प्रशांत पुत्र गजेंद्र सिंह उम्र करीब उन्नीस वर्षीय बाइक से अपनी बहिन को पेपर दिलाने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नानऊ रोड़ स्थित नया नगला के निकट पहुंचा तभी उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायलों को राहगीरों की सहायता से सामुदायिक स्वास्...