ललितपुर, दिसम्बर 15 -- मड़ावरा। मड़ावरा थाना क्षेत्र स्थित तिसगना गल्ला मंडी के समीप एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार अचानक पलट गयी, जिससे कार सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद इनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम छायन निवासी 35 वर्षीय भगवान सिंह पुत्र भगवत सिंह, 35 वर्षीय राकेश पुत्र रतिभान, 25 वर्षीय बल्लू राजा पुत्र प्रतिपाल सोमवार को चार पहिया वाहन में सवार होकर रिश्तेदारी में गिरार गांव जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे उनकी कार मड़ावरा थाना क्षेत्र के तिसगना गल्ला मंडी के समीप अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो कार की स्पीड बहुत ही तेज थी और वह तीन चार पलटी खाते हुए खेत में जा गिरी। राहगीरों की मदद से सभी...