पाकुड़, जून 23 -- लिट्टीपाड़ा। लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो असंतुलित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गई। बोलेरो में कुल चार लोग सवार थे। जिसमे एक को हल्की चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो संख्या जेएच 04 एफ 1949 गोड्डा से पाकुड़ जा रहा था। इसी क्रम में नवाडीह के समीप आगे चल रहे मोटरसाइकिल चालक ने अचानक दाहिने मुड़ने से पीछे से आ रहे बोलेरो ने मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर सड़क से उतरकर पलट गया। वाहन के अंदर बैठे चार लोग में एक को हल्की चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जेसीबी की मदद से उठाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.