झांसी, मार्च 24 -- झांसी,संवाददाता रेस्टोरेंट से खाना खाकर बाइक से लौट रहे 38वर्षीय सेल्स मैनेजर की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। युवक एक सीमेंट कम्पनी में सेल्स मैनेजर था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिर्जापुर के तरकापुर डीजे कालोनी में रहने वाला महमूद अयाज खान पिछले करीब एक साल से बड़ागांव स्थित सीमेंट कम्पनी में सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात था। रविवार रात करीब साढे 9 बजे वह एक रेस्टोरेंट में खाना खाकर कमरे पर लौट रहा था। बाइक नवाबाद थाने से पहले ही अचानक संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकरा गई और अयाज खान का सिर डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से टकरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अयाज को गम्भीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पत्नी व परिजन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.