शामली, जनवरी 2 -- क्षेत्र के पानीपत खटीमा नेशनल हाइवे पर रात्रि में एक ट्रक फ्लाईओवर पर चढ़ते हुए सड़क किनारे बने डिवाईडर पर चढ़ते हुए फ्लाईओवर के रेलिंग से टकराकर ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गत गुरूवार देर रात्रि में ट्रक चालक जावेद पुत्र इकराम निवासी कैराना ट्रक लेकर शामली से मुज़फ्फरनगर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बाबरी क्षेत्र के पानीपत खटीमा नेशनल हाइवे पर स्थित संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल बंतीखेड़ा के सामने फ्लाईओवर पर चढने के लिए पहुंचा तभी ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे बने रैंप पर चढ़ गया, तथा फ्लाईओवर क़ी रेलिंग से टकराते हुए क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को ट्रक का अगला शीशा तोड़कर बाहर निकाला तथा पुलिस को फोन द्वारा सूचना दी। घायल चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.