महोबा, नवम्बर 29 -- कबरई, संवाददाता। कार का संतुलन बिगड़ने से कार सड़क किनारे गुमटी में घुस गई। चालक शराब के नशे में कार चला रहा था। चालक की मनमानी से हादसा होने से बच गया है। चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शुक्रवार को एक शराबी कार चालक की मनमानी से बड़ा हादसा होने से बच गया है। मुख्य बाजार में दोपहर को शराबी तेज गति से कार ले जाते हुए बाजार में लहराकर कार चला रहा था। चालक की मनमानी के बाद लोग इधर उधर भागने लगे बाद में चालक ने कार को गुमटी में घुसा दिया। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था। पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि कार चालक किराए पर कार चलाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...