बागेश्वर, फरवरी 25 -- जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में कपकोट के अनर्सा गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवा योजना 2015 विषय पर जानकारी दी। इस दोरान विधिक सहायता, लोक अदालत के फायदे, डिजिटल अरेस्ट/साइबर क्राइम, सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं, सड़क सुरक्षा के नियम एवं नालसा हेल्प लाईन नम्बर 15100 एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवा योजना विषयों पर जानकारी दी गई। शिविर में श्रम पर्वतन अधिकारी ने श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं जानकारी दी। शिविर में मोहन राम, असिस्टेन्ट, लीगल एड डिफेन्स आउन्सल भी उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.