अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। असंगठित क्षेत्र के प्रतिभाशाली आविष्कारों की नव प्रवर्तक प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को रतन प्रेम देवी बालिका इंटर कॉलेज अलीगढ़ में होने जा रही है। जिसमें दर्जनों नव प्रवर्तक अपनी उत्पादों की प्रदर्शनी करेंगे। जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश पर उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपकृषि निदेशक, सहायक श्रमायुक्त, जिला उद्योग केन्द्र, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त प्रधानाचार्य राजकीय, अशासकीय विद्यालय अलीगढ़ के सहयोग से असंगठित क्षेत्रों के नव प्रवर्तकों को शामिल किया जा रहा है। नव प्रवर्तक अपने नव प्रवर्तन विज्ञान मॉडल, देसी औषधि, यंत्र, मश...