रामगढ़, जनवरी 31 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर गुरुदेव के परम् प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 प्रज्ञान सागर महाराज एवं मुनिश्री 108 प्रसिद्ध सागर मुनिराज का प्रवास फिलहाल रामगढ़ में हैं। इस दौरान गुरुवार को मुनि संघ के सानिध्य में अष्ट मूलगुण समारोह का भव्य आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से किया गया। जिसके अंतर्गत मुनि संघ की ओर से श्रद्धालुओं को जैन धर्म की प्रथम श्रेणी मद्य, मांस, मधु एवं पंच उदम्बर फल का परित्याग कराया गया। मुनिश्री ने कहा कि जैन श्रद्धालु को अपने धर्म पालन की प्रथम श्रेणी का त्याग अवश्य कर अपने सच्चे जैनत्व का प्रथम उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। समारोह में कम से कम 50 से अधिक श्रद्धालु ने मुनिश्री के सानिध्य में अष्ट मूलगुण को अपनाने की शपथ ली। त्याग करने वाले श्रद्धालुओं को मुनिश्री का मंगल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.