पूर्णिया, जनवरी 26 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना पुलिस ने नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उत्तर टोला स्थित अष्ट्याम स्थल से हथियार और शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वार्ड संख्या 10 निवासी लालू पासवान तथा बरदेला पंचायत के तरौनी गांव निवासी मोनू दुबे सहित तीन आरोपियों को दबोचा है। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात अष्ट्याम स्थल पर पिस्टल लेकर नाचने की सूचना धमदाहा थाना को मिली थी। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से लालू पासवान को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं मोनू दुबे और दमदार गांव निवासी उमेश दास को नशे की हालत में पकड़ा गया। बताया जाता है कि अष्ट्याम स्थल पर नृत्य कार्यक्रम चल रहा था और रामधुन का आयोजन भी हो रहा था। इसी दौरान लालू पासवान द्वारा पिस्टल लहराने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्र...