भागलपुर, जनवरी 4 -- जगदीशपुर प्रखंड के पुरैनी टोला‌‌ सोनूचक पंचायत स्थित रक्सी स्थान के सरस्वती मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय अष्टयाम संकीर्तन का समापन गुरुवार को हुआ। बताते चलें कि उक्त स्थान पर वर्ष 1984 से निरंतर प्रतिवर्ष एक जनवरी को अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ होता है। समापन पर दरिद्र नारायण भोज का भी आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में राजद नेता सह नाथनगर प्रत्याशी जेड हसन भी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...