हाजीपुर, मई 14 -- महुआ, एक संवाददाता 24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ को लेकर मंगलवार को यहां पकड़ी योगी स्थान पर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा यज्ञस्थल से निकलकर महुआ काली घाट पहुंची। जहां पर पहलेजा धाम से मांगा गए गंगाजल को कलश में भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञस्थल पर पहुंचे। जहां पर कलश को विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। बताया गया कि महुआ नगर परिषद की सीमा और पकड़ी योगी स्थान पर 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ होगा। इस यज्ञ के लिए शोभायात्रा में 551 महिलाओं ने भाग लिया। उनके द्वारा लोगों को आपसी प्रेम, अपनत्व और भाईचारा का संदेश दिया गया। शोभायात्रा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह और मांग था। उनके साथ अन्य श्रद्धालु सनातन धर्म के झंडा लेकर देवी-देवताओं के जयघोष करते चल रहे थे। आर्केस्ट्रा ट्रॉली द्वारा भक्ति गाने बजाए जा रहे थे। जिसके धुन ...