हाजीपुर, मार्च 21 -- हरे-राम हरे कृष्णा,गौड़ी शंकर सीता राम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हाजीपुर। नि.सं. सदर प्रखंड के सहदुल्लहपुर सातन गांव में अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ के लिए अहले सुबह बाजे-गाजे के साथ अहले सुबह कलश यात्रा निकली। नारायणी नदी से श्रद्धालु नर-नारियों ने जल भरी कर कलश उठाया। यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित कर पूजा-पाठ शुरू हो गया। यज्ञ में हरे-कृष्णा, हरे राम-गौड़ी शंकर सीता राम के मंत्रोच्चार की गूंज से गूजायमान हो रहा है। यज्ञ का आयोजन चौरसिया समाज के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से इस यज्ञ में पशुपति कुमार, नीतू कुमारी के अलावा अर्चना, रवीद्र चौधरी, राम कैलाश चौधरी, बिंदेश्वर चौधरी, कौशल कुमार चौरसिया, उमेश चौधरी, अनिल चौधरी, संतोष कुमार, मनोज कुमार मंटू, भाजपा नेता संजीव चौरसिया, शत्रुघ्न चौरसिया, देवें...