समस्तीपुर, फरवरी 1 -- ताजपुर। प्रखंड के रामापुर महेशपुर पंचायत के चकमधौल ब्रह्मस्थान में दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ को ले 201 कन्याओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली। कलशयात्रा में स्थानीय मुखिया राजीव कुमार, पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता विनोद राय, सरपंच ध्रुव कुमार झा, विनय कुमार सिंह, कपिल राय, राहुल राय समेत अनेक गणमान्य लोग व टोले के महिला-पुरूष शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...