मुजफ्फरपुर, मई 8 -- गोरौल। कटरमाला पंचायत के हरशेर जगदंबा स्थान पर अष्टयाम के लिए कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गोढ़िया चौक स्थित वाया नदी के तट पर जलबोझी की। उसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ यज्ञ स्थल पहुंचा। वहां आचार्य अशोक पांडेय, संजीव मिश्रा, रंजय तिवारी ने कलश स्थापना कराई। आचार्य अशोक पांडेय ने कहा कि मानव जीवन में यज्ञ का बड़ा महत्व है। इसके वेदमयी ध्वनि से लोगों में शांति और भाईचारा का माहौल कायम होता है। जगदंबा स्थान पर पिंडी की स्थापना की जाएगी। कलश यात्रा में सांसद वीणा देवी, जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, जिला परिषद रूबी कुमारी, भाजपा नेता अजीत पांडेय, ललिता कुशवाहा, मुखिया प्रतिभा देवी, संजय कुमार सुमन, जयप्रकाश ओझा, विकास ओझा, समाजसेवी संजय कुमार, अभिषेक पांडेय, अनीश तिवारी, उमाकांत पांडेय, मंतोष तिवारी, जितेंद्र कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.