प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। पूजा पंडालों में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान अष्टमी तिथि पर सबसे मुख्य संधि पूजा पारंपरिक तरीके से की गई। पुरोहितों की अगुवाई में अष्टमी तिथि की समाप्ति व नवमी तिथि की शुरुआत (संधि पूजा) में दोपहर 1.21 बजे से लेकर 2.09 बजे के बीच मां दुर्गा की स्तुति की गई। मां को 108 कमल पुष्प व 108 दीपदान के साथ प्रतीकात्मक रूप से कई प्रकार की सब्जियों की बलि दी गई। मंगलवार को कर्नलगंज, टैगोर टाउन, मीरापुर, कृष्णानगर, बाई का बाग, सिविल लाइंस व सिटी बारवारी सहित सभी प्रमुख बारवारी के पंडालों में महिलाओं ने संधि पूजा में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उसके बाद मां की पुष्पांजलि की गई तो भोग प्रसाद में हलवा-पूड़ी व कद्दू की सब्जी आदि व्यंजन पूजा में उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। शाम को अलग-अलग पंडालों में मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.