नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बृहस्पतिवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सत्र के लिए सिडनी थंडर से जुड़ गए और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारत के पहले बड़े क्रिकेटर बने। हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अलविदा कहने वाले 39 वर्ष के अश्विन 14 दिसंबर से 25 जनवरी तक होने वाले बीबीएल के दूसरे हाफ में उपलब्ध होंगे। 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' ने अश्विन के हवाले से कहा, ''सिडनी थंडर मेरे इस्तेमाल के बारे में स्पष्ट थे। उनके साथ मेरी बातचीत बहुत अच्छी रही, और हम मेरी भूमिका को लेकर पूरी तरह सहमत हैं। '' उन्होंने कहा, ''मुझे डेव वार्नर का खेल बहुत पसंद है। मैं टीम के लिए प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं। '' सिडनी थंडर के महाप्रबंधक ट्रेंट कोपलैंड ने इसे बीबीएल के इतिहास में सबसे बड़ा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.