पटना, अप्रैल 10 -- बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष और राज्य के सीएम नीतीश कुमार को लेकर उप-प्रधानमंत्री वाला एक बयान देकर पटना से दिल्ली तक खलबली मचा दी है। नीतीश की पार्टी जेडीयू ने फौरन भाजपा नेता को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान की याद दिलाई और कहा कि राज्य की जनता नीतीश कुमार को उम्मीद भरी निगाहों से देखती हैं और भाजपा, लोजपा, रालोमो समेत सभी सहयोगी दलों को इस बात का अहसास है। अश्विनी चौबे ने कुछ समय पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम मैटेरियल बताया था। बक्सर में बुधवार को कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर पहुंचे अश्विनी चौबे ने एक सवाल के जवाब में नीतीश को डिप्टी पीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.