गिरडीह, दिसम्बर 25 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित घाघरा साइंस कॉलेज में बुधवार को अश्वगंधा पौधों को लेकर जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा यह कार्यक्रम प्रायोजित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि वैज्ञानिक डा मधुकर कुमार ने अश्वगंधा पौधों की पहचान एवं उसके गुणों से लोगों को अवगत कराया। कहा गया कि अश्वगंधा पौधों में न सिर्फ स्वास्थ्य वर्धक तत्व पाए जाते हैं बल्कि इसकी खेती कर आर्थिक रूप से सशक्त भी बना जा सकता है। उन्होंने औषधीय पौधा अश्वगंधा के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। कहा कि अश्व के समान जिसका गंध हो उस पौधे की पहचान अश्वगंधा के रूप में कर सकते हैं। इस पौधे का उपयोग विभिन्न रोगों के उपचार में उपयोग किया जाता है। अश्वगंधा की खेती कर किसान अपने स्वास्थ्य की रक्षा करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.