वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रतिमा चैरिटेबल फॉउंडेशन (पीसीएफ) की ओर से पहड़िया स्थित होटल में अश्वगंधा विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड (एनएमपीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. महेश कुमार दाधीच थे। प्रो. दाधीच ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर छठा व्यक्ति तनाव से जूझ रहा है। ऐसे में अश्वगंधा तनाव कम करने में कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह मधुमेह को नियंत्रित करने में भी काफी उपयोगी है। उन्होंने पुरुषों में बढ़ती हुई बांझपन (इंफर्टिलिटी) की समस्या पर भी प्रकाश डाला। प्रो. दाधीच के अनुसार पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने के कारण यह समस्या बढ़ रही है। नियमित अश्वगंधा सेवन से स्पर्म काउंट में सुधार आता है। शोध में यह पाया गया है कि इसके सेवन से...