कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- कोखराज इलाके की महिला के साथ एक शख्स ने अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत महिला ने आरोपी की पत्नी से की। इसपर आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर महिला को जमकर पीटा। इससे उसको चोटें आई। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके पति का निधन हो गया है। वह तीन बच्चों के साथ घर पर अकेले रहती है। मजदूरी करके परिजनों का भरण-पोषण कर रही है। रविवार की रात वह करीब 10 बजे घर पर सो रही थी। इसी दौरान आरोपी राजकुमार पुत्र हुल्लर घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसने विरोध किया तो वह धमकी देते हुए भाग निकला। सोमवार को मामले की शिकायत उसने आरोपी की पत्नी से की और पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर उसकी पत्नी ने शिकायत को गंभीरता से ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.