भदोही, दिसम्बर 9 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने डुडवां धर्मपुर गांव निवासी सोनू उर्फ गिट्टा के खिलाफ मुकदमा कायम किया। एंटी रोमियो की टीम को सूचना मिली कि शहर के सिविल लाइन रोड स्थित एक स्कूल के पास महिलाओं, छात्राओं को देखकर एक युवक अश्लील हरकतें, शब्दों का प्रयोग कर रहा है। जिस पर जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर आरोपित सोनू उर्फ गिट्टा पुलिस को देखने के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों को प्रयोग कर रहा था। ऐसे में उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम में बबिता कुमारी, प्रेमशीला यादव, जया देवी, रीता देवी, एसआई दयाशंकर राय, वैभव सिंह आदि रहे। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...