सहारनपुर, दिसम्बर 11 -- लड़की से अश्लील हरकतें करने के आरोप में बेहट पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे में पीड़िता के पिता का कहना है, कि रात में डेढ़ बजे उसकी पत्नी को पास के कमरे से कुछ आवाजे सुनाई दी। जब परिजनों ने उठकर देखा तो मोहित व सुमित दो आगे भाइयों ने उसकी बेटी को जबरन पकड़ रखा था और उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी को धक्का देकर भाग गए। शोर सुनकर आरोपियों के परिजन भी मौके पर आ गए और उल्टे उनके साथ झगड़ा करने लगे। इंस्पेक्टर सतपाल भाटी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मोहित व उसके भाई सुमित निवासी रतनपुर कल्याणपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...