गाजीपुर, फरवरी 5 -- मरदह। बिरनो थाना के एक गांव निवासी महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अश्वनी कुमार निवासी जयरामपुर बिठोरा थाना बिरनो के विरुद्ध लड़कियों के मोबाइल पर फोनकर भद्दी गालियां देने और अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज किया गया। महिला ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी लड़कियों सहित रिश्तेदारी की लड़कियों के मोबाइल पर आरोपी अश्वनी कुमार भद्दी गालियां देता है। गन्दी गन्दी वीडियो बनाकर वायरल करता है। उनकी लड़कियों के नाम से फर्जी इस्टाग्राम आईडी बनाकर पोस्ट वायरल करने के साथ ही विभिन्न नम्बरों से फोन करता और वीडियो वायरल कर बदनाम कर रहा है। बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.